Amazon Share Price: नतीजों से पहले UBS ने बढ़ाया टारगेट, 40% की तेजी का अनुमान
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म UBS ने तीसरी तिमाही के नतीजों से पहले अमेज़न के शेयरों पर भरोसा जताते हुए टारगेट प्राइस बढ़ाकर 348 डॉलर कर दिया है। इससे शेयरों में 40 फीसदी तक की तेजी के आसार हैं।
ग्लोबल टेक दिग्गज अमेज़न के शेयरों (Amazon Share Price) में आने वाले समय में बड़ी तेजी देखने को मिल सकती है। अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा फर्म यूबीएस (UBS) ने कंपनी के तीसरी तिमाही के नतीजों से पहले इसका प्राइस टारगेट 318 डॉलर से बढ़ाकर 348 डॉलर प्रति शेयर कर दिया है। अमेज़न का शेयर फिलहाल 248 डॉलर के आसपास कारोबार कर रहा है, जिससे नए टारगेट के हिसाब से इसमें करीब 40 फीसदी की बढ़त की संभावना जताई गई है।
यह भी पढ़ें: FD ब्याज दर: वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा 8.5% तक का फायदा, देखें बैंकों की ताजा सूची | आयुष्मान भारत योजना: पात्रता और कार्ड बनवाने का तरीका | पीएम किसान योजना: eKYC, स्टेटस चेक और किस्त के नियम