रेलवे से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, इस ट्रेन को रात के समय ओवरनाइट सेवा के रूप में संचालित करने की योजना बनाई गई है।
वाराणसी से नई दिल्ली के बीच यह सेमी-हाई स्पीड स्लीपर ट्रेन केवल चुनिंदा स्टेशनों पर ही रुकेगी, ताकि रफ्तार बनी रहे और सफर कम समय में पूरा हो सके।
सामान्य वंदे भारत ट्रेनों में केवल चेयर कार की व्यवस्था होती है, लेकिन इस नए रैक में पूरी तरह वातानुकूलित (AC) स्लीपर बर्थ तैयार की गई हैं।
रेलवे प्रशासन की ओर से उद्घाटन कार्यक्रम और अंतिम टाइम-टेबल को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।
वाराणसी से नई दिल्ली के बीच देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस 31 अक्टूबर से पटरी पर उतर सकती है। रात भर के सफर में प्रयागराज और कानपुर होते हुए यह सुबह दिल्ली पहुंचेगी।