एनसीईआरटी द्वारा स्कूली शिक्षा के विभिन्न चरणों के लिए चरणबद्ध तरीके से नई किताबें लाई गई हैं।
नए पाठ्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें थ्योरी या परिभाषाओं पर जोर देने के बजाय गतिविधियों (Activities) और प्रयोगों को प्राथमिकता दी गई है।
जो छात्र और अभिभावक नए सत्र के लिए तैयारी कर रहे हैं, वे एनसीईआरटी की आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in से डिजिटल प्रारूप (PDF) में किताबें और पाठ्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत एनसीईआरटी द्वारा स्कूली पाठ्यक्रम और किताबों में लगातार बदलाव किए जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि नए सिलेबस में छात्रों के लिए क्या खास है।