12वें ओवर में ग्लेन फ़िलिप्स के आउट होने पर न्यूज़ीलैंड का स्कोर 123/3 था। तब बल्लेबाज़ी करने आए जैकब्स ने बिना दबाव लिए स्ट्राइक रोटेट की और ढीली गेंदों पर बाउंड्री लगाई।
बेवन जॉन जैकब्स का जन्म 6 मई 2002 को दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में हुआ था। जब वह सिर्फ़ तीन साल के थे, तब उनका परिवार न्यूज़ीलैंड आ गया और उनकी परवरिश ऑकलैंड में हुई।
भारतीय फैंस के लिए जैकब्स का नाम नया नहीं है। IPL ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था।
2021 में क्राइस्टचर्च मेट्रो प्रतियोगिता में 178 रन की पारी, जो उस टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है।। सुपर स्मैश डेब्यू पर 20 गेंदों में 42 रन।।
जैकब्स ने 16 जुलाई 2025 को हरारे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ़ टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वह न्यूज़ीलैंड के लिए टी20I खेलने वाले 105वें खिलाड़ी बने।
वेलिंगटन टी20 में 23 गेंदों पर नाबाद 39 रन बनाकर बेवन जैकब्स Google पर ट्रेंड कर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका में जन्मे इस 24 वर्षीय बल्लेबाज़ का मुंबई इंडियंस से भी कनेक्शन है।