जिला निर्वाचन अधिकारी ने सुबह से ही प्रमुख मतदान केंद्रों का दौरा शुरू किया।
जिलाधिकारी ने मतदान कर्मियों को भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइंस का अक्षरशः पालन करने की हिदायत दी।
मतदान केंद्रों पर आने वाले मतदाताओं, विशेषकर बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने बुनियादी सुविधाओं की भी जांच की।
वाराणसी खंड एमएलसी चुनाव के मद्देनजर डीएम सत्येंद्र कुमार ने क्वींस इंटर कॉलेज और अराज़ीलाइन्स समेत कई मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं।