मतगणना स्थल पर अनाधिकृत लोगों के प्रवेश को रोकने के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।
प्रशासन ने साफ किया है कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिकृत प्रवेश पत्र के बिना किसी भी व्यक्ति को मंडी परिसर के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।
वाराणसी खंड निर्वाचन क्षेत्र के तहत आने वाले 8 जिलों (वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्ज़ापुर, सोनभद्र, भदोही और बलिया) के मतपत्रों की गिनती इसी केंद्र पर होगी।
मतगणना के दिन पहड़िया क्षेत्र में जाम की स्थिति न बने, इसके लिए यातायात पुलिस ने वाहनों की आवाजाही को लेकर व्यवस्था की है।
पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया है कि परिणाम घोषित होने के बाद मंडी परिसर के बाहर या शहर के किसी भी मोहल्ले में बिना पूर्व अनुमति के कोई भी विजय जुलूस नहीं निकाला जा सकेगा।
वाराणसी खंड स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना 27 अक्टूबर को पहड़िया मंडी में होगी। पुलिस कमिश्नर ने निरीक्षण कर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।