यातायात पुलिस द्वारा लागू की गई नई व्यवस्था के तहत दक्षिण वाराणसी के कई संपर्क मार्गों पर पहरा बैठाया गया है। मुख्य रूप से इन रास्तों पर चार पहिया वाहनों को रोका जा रहा है:
रामनगर और पड़ाव की तरफ से शहर में दाखिल होने वाले लोगों के लिए भी नियम कड़े किए गए हैं। सामने घाट पुल पर चार पहिया वाहनों और ऑटो रिक्शा का आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया है।
अस्सी और सामने घाट क्षेत्र में आने वाले लोगों के लिए यातायात पुलिस ने तय पार्किंग स्थल तय किए हैं।
एयर शो के कारण गंगा तट से जुड़े रास्तों पर अत्यधिक दबाव है। यदि आप घाट की ओर जा रहे हैं, तो पार्किंग स्थल से 1 से 2 किलोमीटर पैदल चलने के लिए तैयार होकर ही निकलें।
वाराणसी में एयर शो के दौरान घाटों पर उमड़ रही भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने अस्सी घाट और सामने घाट मार्ग पर चार पहिया वाहनों का प्रवेश रोक दिया है।