आज विक्रम संवत 2083 के तहत कार्तिक मास का कृष्ण पक्ष प्रभावी है। दिन भर चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में संचार करेंगे, जबकि सूर्य देव तुला राशि में स्थित रहेंगे।
धार्मिक मान्यताओं में किसी भी नए और मांगलिक कार्य को शुरू करने से पहले शुभ मुहूर्त और राहुकाल का विचार किया जाता है। बुधवार को दिन के समय अभिजित मुहूर्त का संयोग नहीं बनता है।
पंचांग गणना के अनुसार करवा चौथ का व्रत कार्तिक कृष्ण चतुर्थी को चंद्रोदय व्यापिनी मुहूर्त में रखा जाता है।
28 अक्टूबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। जानिए आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त, नक्षत्र, राहुकाल और करवा चौथ की तारीख से जुड़ी पूरी जानकारी।