केंद्र और राज्य सरकार के सभी सामान्य पेंशनभोगियों के लिए 1 नवंबर से अपना वार्षिक डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) जमा करने का विंडो खुल रहा है।
हर महीने की पहली तारीख की तरह ही 1 नवंबर की सुबह सरकारी तेल विपणन कंपनियां 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू और 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतों की समीक्षा कर दरें जारी करेंगी।
कारोबारियों और सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यमों (MSME) के लिए केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) द्वारा अधिसूचित जीएसटी से जुड़े नए प्रावधान 1 नवंबर से प्रभावी हो रहे हैं।
नवंबर का महीना प्रमुख त्योहारों का समय होता है।
1 नवंबर से पेंशनभोगियों के जीवन प्रमाण पत्र, गैस सिलेंडर की कीमतों, जीएसटी प्रक्रिया और बैंकों के कामकाज से जुड़े कई अहम नियमों में बदलाव होने जा रहा है।