नए मॉडल में कंपनी ने अपने पारंपरिक 'टॉल-बॉय' बॉक्सी स्टैंस को बरकरार रखा है, लेकिन इसके आगे के हिस्से को पूरी तरह नया रूप दिया गया है।
सुरक्षा के मोर्चे पर इस नए मॉडल में ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग से लैस ADAS तकनीक दी गई है। यह सिस्टम सड़क पर अचानक आने वाली बाधा या पैदल यात्री को देखकर खुद से ब्रेक लगाने में सक्षम है।
जापान में पेश किए गए मॉडल में 660cc का तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक के साथ आता है।
भारत में मारुति सुजुकी वैगन आर (Maruti Suzuki Wagon R) पिछले 25 वर्षों से मध्यमवर्गीय परिवारों की पसंदीदा कार रही है।
सुजुकी ने जापान में वैगन आर का नया मॉडल प्रदर्शित किया है, जिसमें बड़ा फ्रंट क्रोम ग्रिल, आधुनिक केबिन और ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं।