तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री का विशेष विमान सुबह करीब 10 बजे बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेगा।
मिर्जामुराद का कार्यक्रम संपन्न करने के बाद प्रधानमंत्री दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां से वे सड़क मार्ग से काफिले के साथ नमो घाट के लिए रवाना होंगे।
नमो घाट पर प्रधानमंत्री भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो के अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री के काफिले और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने शहर में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 अक्टूबर को वाराणसी आगमन को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। पुलिस लाइन से लेकर नमो घाट तक 12 प्रमुख जगहों पर उनका पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया जाएगा।