रेलवे की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक यह सेवा दोनों छोर से नियमित रूप से संचालित होगी:
यह ट्रेन बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होकर गुजरेगी। रास्ते में उत्तर बिहार और पूर्वांचल के कई अहम जंक्शन इस रूट में शामिल किए गए हैं।
गुजरात के सूरत, अहमदाबाद और कच्छ क्षेत्र में बिहार व पूर्वी उत्तर प्रदेश के लाखों श्रमिक और कारोबारी रहते हैं।
अमृत भारत ट्रेन पूरी तरह से नॉन-एसी सुपरफास्ट ट्रेन है, जिसे आम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें स्लीपर और सामान्य (अनारक्षित) श्रेणी के कोच लगाए गए हैं।
उत्तर बिहार और गुजरात के बीच सीधी रेल सेवा के लिए बरौनी-भुज अमृत भारत एक्सप्रेस जल्द पटरी पर उतरेगी। यह ट्रेन चार राज्यों को जोड़ते हुए 2,532 किमी का सफर तय करेगी।