सोमवार दोपहर पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल संजोई पहुंचा और जनसभा से जुड़ी जरूरी तैयारियों को परखा।
इससे पहले अर्दली बाजार स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसभा को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार की गई।
संजोई और राजातालाब-मिर्जामुराद से जुड़े ग्रामीण मार्गों पर 31 अक्टूबर की सुबह से दोपहर बाद तक वाहनों का भारी दबाव रहने की संभावना है।
सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर 31 अक्टूबर को सपा प्रमुख अखिलेश यादव वाराणसी के सेवापुरी क्षेत्र स्थित संजोई (परमपुर) में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।